Posts

मेरे शहर का लाजपत नगर

कुछ दिनों से लगातार चर्चा में आ रहे दिल्ली के लाजपत नगर में दुकानों की सीलिंग का मामला लगातार गर्माता जा रहा है , सुप्रीम कोर्ट के द्वारा मास्टर प्लान की अनदेखी कर किए गए निर्माणों के सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया जिसके अनुपालन में दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा  सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है जिसका व्यापारियों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है , प्रत्येक व्यक्ति का इसपर अपना नजरिया है कुछ लोगो का मानना है की नोटबंदी और जी.एस टी की मार के बाद मंदी के दौर से गुजर रहे कपडा व्यापारियों के लिए दुकानों की सीलिंग  धंधा पूरी तरह  चौपट होने के सामान है तो कुछ महानुभावो का मानना  है की समुचित विकास के लिए मास्टर प्लान का क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।  बहरहाल मसला यहाँ सिर्फ यह नहीं की लाजपत नगर के व्यापारियों का क्या होगा वरन यह की क्या यह समस्या सिर्फ दिल्ली या दिल्ली जैसे बड़े शहरों तक ही सीमित है या आने वाले समय में ऐसी कई परिस्थितियों का सामना सरकार को करना  पड़  सकता है।  यदि भोपाल के सन्दर्भ में देखा जाए तो वर्तमान मास्टर प्लान के...